![]() |
| Video screenshot |
इस मेसेज को अलग-अलग Facebook पेज से शेयर किया गया -
BJP ALL INDIA नाम के एक फेसबुक पेज से कर्नाटक चुनाव के द्वारा इसे वायरल किया गया था, कुछ इस तरह के मेसेज के साथ,
"कांग्रेस की रैली, पाकिस्तान का झंडा मेरे देशवासियों, देश के हिन्दुओ अब आप खुद ही सोच लो कि अब अगर ये सत्ता में वापस आये तो क्या होगा देश का, जातियों में बंटने का समय नही है एकजुट होने का समय है जागो हिन्दू जागो”
इस पोस्ट को अब डिलीट कर दिया गया है, इस पोस्ट का लिंक ये है - https://www.facebook.com/Bjpalindia/posts/1729500883785202
हमने बहुत कोसिस की इस पेज को एक्सेस करने की पर ये हर जगह से डिलीट कर दिया गया था, शायद ये हमारी जीत है |
अब एक बार फिर इसे वायरल किया जा रहा है Narendra Modi Whatsapp Group नाम के Facebook से, कुछ इस तरह के स्लोगन्स के साथ, आप screenshots में देख सकते है -
आप इस इमेज में क्लिक करके इस पेज को लाइव देख सकते है, अब हमने गलती नहीं की और एक screenshot रख लिया as a proof.
पूरी सच्चाई ये है
फोटो में एक हरे रंग का झंडा दिखाई पड़ता है, आप इसे ऊपर दिए गए फोटो में देख सकते है, मगर वास्तव में ये झंडा पकिस्तान का नहीं है, वास्तव में ये झंडा केरल की लोकल पार्टी IUML (अखिल भारतीय मुस्लिम लीग) का झंडा है, और इसे पार्टी को भारतीय चुनाव आयोग से स्वीकृति मिली हुई है |
![]() |
| IUML |
ये झंडा पाकिस्तान के झंडे से अलग है, पाकिस्तान के झंडे के बायीं तरफ सफ़ेद पट्टी होती है और बीच में एक चाँद तारा होता है, आप इसे निचे फोटो में अच्छी तरह से देख सकते है|
![]() |
| Pakistani flag |
इस सच की लड़ाई में हमारा साथ दीजिये हमारे Facebook Page को फॉलो करिए, ताकि फर्जी ख़बरों से अपडेट हो सके |




Comments
Post a Comment