ग्रैंड मास्टर शिफूजी जो खुद को आर्मी का ऑफिसर बता कर लोगों को बेवकूफ बनाता था

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Grandmaster-shifuji-exposed.html
Image:altnews

आप में से कई लोग मास्टर शिफूजी को जरुर जानते होंगे, वह सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं और खुद को वन मैन आर्मी, भगत सिंह, कमांडो ट्रेनर और ना जाने क्या-क्या की उपाधि दे चुके हैं लोग उनके वीडियो को बहुत लाइक और शेयर करते क्योंकि लोगों को लगता है कि वह आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर है|

इनकी अधिकतर vedios और फोटोस इनके द्वारा बनाए गए चैनल से ही अपलोड किया जाता है, जिसमें शिफूजी को एक उच्च सैन्य अधिकारी जैसे दिखाया गया है यह अपने वीडियोस में सैनिक के पहनावे में दिखते हैं और बहुत सारे Badges लगाए होते जो काफी Respected है, जैसे कि बलिदान बैज, मारकोस बैज जो जल सेना के कमांडो पहनते हैं, मरून रंग की चपटी टोपी जो सैनिक पहनते हैं और नुकीली मूंछ शहीद भगत सिंह की तरह आप इन को वीडियो में इस तरह के फॉर्म में देख सकते हैं|




यह खुद को सैनिक के अलावा मध्यप्रदेश की ब्रांड अंबेसडर भी कहते हैं, जबकी आप  Google में खुद देख सकते हो कि मध्यप्रदेश का ब्रांड अंबेस्डर अभी माधुरी दीक्षित है, उन्होंने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से भी घोषित कर लिया है, "Living legend Petriot".

हम में से अधिकतर लोगों ने इनको एक भारतीय सेना का अधिकारी माना होगा जैसे कि उनके वीडियो में उनके पहनावे से पता चलता है, उनके इंस्टाग्राम पोस्ट ब्लॉग और इंटरव्यू और फेसबुक पेज पर दावा करते हैं, और हद तो तब हो गई जब वह दावा करने लगे वह दूसरे भगत सिंह है |

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Grandmaster-shifuji-exposed.html
Claims to have spent 29 years in the military, And teaching women self-defence for the last 15 years.source:altnews
अपनी ज्यादातर YouTube वीडियो और अपनी अधिकारिक चैनल पर शिफूजी दावा करते हैं, कि वह सेना की लड़ाई दल के एक विशेष कमांडो ट्रेनर है जो युद्ध या लड़ाई के लिए सेना के पास होता है, इसके अलावा और भी कुछ होने का दावा करते हैं जैसे कि मुंबई क्विक रिस्पांस दल, क्यूआरटी कमांडो, स्पेशल मेंटल गुरु मुंबई पुलिस के प्रति विशेष प्रशिक्षण और शहरी और आतंक निरोधी दस्ता और स्पेशल कमांडो VIP प्रोटेक्शन कौशल हासिल करने जैसी बातें करते हैं, आपको बता दें कि यह सब उनकी काल्पनिक विशेषता है, इन सब से उनका कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ आर्मी का नाम यूज़ करके खुद की दुकान चला रहे हैं|

मुंबई और पुणे मिरर में प्रकाशित एक इंटरव्यू में उन्होंने यह दावा किया है कि यह सेना में 29 साल "Hawk Commandos"और "Special armed फ़ोर्स" की ट्रेनिंग देकर बिताए हैं, और वह यह भी दावा करते हैं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 29 साल के कार्य अवधि से कार्यमुक्त होने के बाद शिफूजी ने 15 साल महिलाओं को आत्म सुरक्षा सिखाने का भी कार्य किया है|

A fake claim of Brand Ambassdor of Madhyapradesh


आप उनकी इन बेतुकी बातों को ध्यान से सुनिएगा तो आपको पता चल जाएगा कि 29 साल और 15 साल लगभग 44 साल उन्होंने कार्य किया और वह खुद लगभग 45 से 50 साल के बीच के है, यानी कि उन्होंने 5 साल में सेना को ज्वाइन कर लिया था जब वो चड्डी पहनते थे |

इस आदमी पर मुझे भी पहले से शक था, क्योंकि वह अपने काफी सारे वीडियो में गाली देते नजर आते हैं, क्या आपको लगता है कि स्पेशल कमांडो का एक ऑफिसर इस तरह YouTube में किसी को गाली देगा और शक की दूसरी बात ये  है की  कमांडो बहुत ही गोपनीय होते हैं, उनको ये इजाजत हरगिज़ नहीं होती है की वो अपना परिचय दे की वो एक भूतपूर्व कमांडो ऑफिसर थे |

सीफूजी का भांडा सबसे पहले अहमदाबाद के रहने वाले अभिषेक शुक्ला ने किया इस के लिए उन्होंने YouTube पर वीडियो सीरीज जारी किया जिसका टाइटल शिफु जी का भंडाफोड़ आप इनकी वीडियो देखने के लिए YouTube पर सर्च कर सकते शिफूजी शौर्य भारद्वाज स्टोलेन बेवर्ड "Shifuji saurya Bhardawaj Exposed" उसके बाद शिफूजी पर दबाव पड़ने लगा और वह बहुत सारे वीडियोस उन्होंने YouTube से हटा दी|

लेकिन उनका पाप का घड़ा अब भर चुका है और जल्दी सारी सच्चाई आ जाएगी यह तो कंफर्म हो गया कि वह आर्मी में ना कभी थे और ना है, वह जानते थे कि आर्मी के नाम पर कैसे लोगों को बेवकूफ बनाया जा सकता है और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने अपनी दुकान चलाई|

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Grandmaster-shifuji-exposed.html
screenshot from zeenews article


इन सारे खेल की शुरुआत तब से हुई जब हमारा देश के मीडिया हाउस उनको अपने इंटरव्यू में बुलाते थे और परिचय के तौर पर एक सैन्य अधिकारी बताते थे, उनको टेलीविजन पर सर्जिकल स्ट्राइक सेना के कैंप में खाने की गुणवत्ता उरी हमले का विश्लेषण करने कारगिल युद्ध पर अनुभव साझा करने आदि के लिए इंटरव्यू में बुलाया जाता था और यह बहुत शर्म की बात है कि इस तरह के झूठे लोगों को हमारे देश की मेनस्ट्रीम मीडिया Zee News इंटरव्यू में बुलाया और उनका परिचय एक सैन्य अधिकारी के रूप पर कराया गया जिससे पूरे भारत के लोगों को लगने लगा कि यह एक सैन्य अधिकारी है|
उनके बहुत सारे फोटोस में आप उनको बॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ देख सकते हैं इसमें हैरान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि पूरे भारत को यह लगता था कि शिफूजी एक सैन्य अधिकारी हैं|

उत्तरप्रदेश के भूतपूर्व ने शिकायत दर्ज कराई है 

अब उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष मेजर आशीष चतुर्वेदी ने शिफूजी के खिलाफ़ सेना और विशेष बल की वर्दी में फोटोस और वीडियोस डालने का और खुद को सेना का अधिकारी बताने के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है, इसकी एक कॉपी आप नीचे फोटो में आप देख सकते हैं

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Grandmaster-shifuji-exposed.html
Police complaint against shifuji


तो आपने देखा कि कितनी आसानी से इस इंसान ने लोगों को बेवकूफ बनाया क्योंकि वह जानता था कि आज की पीढ़ी को कैसे बेवकूफ बनाया जाए हमें उनकी वीडियो से कोई प्रॉब्लम नहीं है वह देश भक्त हो सकते हैं मगर मगर उन्होंने हमारे सेना का शौर्य चुराया है वह जो बैज और यूनिफॉर्म यूज किए हैं यह हमारे सेना कमाते हैं ना कि कहीं से खरीद कर पहन लेते तो इसलिए इनका भांडा फूटना बहुत जरूरी है और यह फूटी चुका है सारे तथ्य सामने आ चुके हैं और उनके वीडियो भी काफी सारे डिलीट किए जा चुके हैं, जिससे यह साबित होता है कि वह ना आर्मी में थे ना है ना आर्मी से उनका कोई लेना-देना है, अभिषेक शुक्ला जिन्होंने शिफूजी का भांडा फोड़ा लोग उनको फोन करके काफी गालियां देने लगे कि तुम गद्दार हो antinational हो पाकिस्तानी हो और ना जाने क्या-क्या पर अभिषेक शुक्ला ने हार नहीं मानी और सारी सच्चाई लाकर रख दी उन्होंने एक लेटर लिखा आर्मी हेड ऑफिस में, फिर सच्चाई सामने आने लगी|



अगर आप देशभक्त हो तो खुद को देशभक्त बताने की कोई जरूरत नहीं है, आपको उसकी सर्टिफिकेट दिखाने की कोई जरूरत नहीं है हम सब अपने देश से बहुत प्यार करते हैं और करते रहेंगे|
झूठ के खिलाफ हमारी इस लड़ाई हमारा सपोर्ट करने के लिए आप हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब कर सकते हैं, जैसे ही कोई फेक न्यूज़ यह फर्जी खबर वायरल होगा सोशल मीडिया में आपको पता चल जाएगा |


Comments