सोनिया गाँधी की एक बार फिर से आपत्तिजनक फर्जी तस्वीरें हो रही है वायरल

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Images-of-ursula-andress-share-as-former-indian-congress-president-sonia-gandhi.html

सोशल मीडिया में एक तस्वीर बहुत दिनों से वायरल की जा रही है इसमें यह दावा किया जा रहा है की यह फोटो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की है |
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा इससे पहले भी कई बार इस तरह की झूठी तस्वीरें जो Photoshop की हुई होती है उसे सोनिया गांधी का बता कर उनको बदनाम करने की कोशिश की जाती है ऐसा ही एक और तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है कुछ  इन शब्दों के साथ -

" ये लो कांग्रेसी चमचो इसको पहचानो तुम्हारी राजमाता एंटोनियो सोनिया गांधी है.......😂😂😂😂😂😂...... अब क्या कहोगे चमचों अब इस बात को भी झूठ लाओगे क्या"

इन्हीं शब्दों के साथ सोशल मीडिया में सोनिया गांधी की तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें वह एक स्विमसूट मे नजर आ रही है, इस पोस्ट को कई सारे Facebook पेज जैसे -
फिर एक बार मोदी सरकार
We Support PM Modi
We support Yogi Adityanath
Vote 4 Bjp

 के द्वारा शेयर किया जा रहा है |

जब मैं ये पोस्ट लिख रहा था तब तक इस पोस्ट को 18806 बार शेयर किया जा चूका था, इसे सिर्फ एक पेज से इतना शेयर किया गया तो सोचिये इसे इतने सारे पेज से कितना बार शेयर किया जा चूका होगा |

इस तस्वीरों की सच्चाई क्या है
दरअसल ये तस्वीर James Bond फिल्म की पहली पार्ट Dr No की है जो साल 1962 में रिलीज़ हुई थी और इसमें जिसे सोनिया गाँधी बताया जा रहा है वो इस फिल्म की एक्ट्रेस Ursula Andress है | आप दिए गए लिंक में जाकर देख सकते है |

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Images-of-ursula-andress-share-as-former-indian-congress-president-sonia-gandhi.html
Cover image of james bond movie Dr. No
बहुत सारे लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट में इस तस्वीर को झूट बताया है आप screenshot में देख सकते है |

image source altnews


ये कोई पहली बार नहीं है 
इससे पहले भी सोनिया गाँधी को बदनाम करने के लिए उनकी फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की गयी है, इससे पहले भी फिर एक बार मोदी सरकार के द्वारा उनकी फर्जी तस्वीरों को शेयर किया गया था , इसे पढने के लिए आप लिंक में क्लिक करके देख सकते है |

हॉलीवुड एक्ट्रेस Reese Witherspoon’s की तस्वीर के द्वारा भी ये कहा गया की ये सोनिया गाँधी की तस्वीर है जब वो जवान थी और एक Bar में काम करती थी |






इसी तरह से एक और photoshoped की हुई Marilyn Monroe की तस्वीर शेयर की गयी जिसमे कहा गया की ये सोनिया गाँधी है जब वो एक बार डांसर थी |


हमारे देश में महिला सम्मान की बात की जाती है और इस तरह देश की प्रतिष्ठित महिला के ऊपर फर्जी तस्वीरों  के द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उनपर कोई कार्यवाही नहीं की जाती |
पुरे देश को फर्जी खबर ने अपने चपेट में ले लिया है, फर्जी खबर से न जाने कितनो की जाने गयी है अभी हाल ही में असम में  भीड़ के द्वारा बच्चा चोरी के सख में दो लोगों की जान चली गयी, किसी भी खबर को उसकी असलियत जाने बिना शेयर न करे |

हमारा साथ देने के लिए आप हमारे न्यूज़ लैटर को सब्सक्राइब कर सकते है, फर्जी खबर से सावधान रहे !

Comments