रांची में हुई विवाद के विडियो को कर्नाटक का बताकर मुस्लिमों द्वारा हिन्दुओं को पिटा जा रहा है, झूठी खबर वायरल


सोशल मीडिया में रांची में हुई एक विवाद को कर्नाटक का बताकर सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है, कुछ इस तरह के शब्दों के साथ -

"जिस भड़वे को लगता है कि देश में 2019 में कांग्रेस आना चाहिए कांग्रेसी चमचे को ये वीडियो देख लेना चाहिए कर्नाटक में 1महीना भी नही हुआ है सरकार बने और ये हालात है वीडियो में मुस्लिम बाजार में मुस्लिमो ने हिन्दू और पुलिस को कैसे दौड़ा दौड़ा कर पिट रहा है भारत में सुरक्षित रहना है"

ये मैसेज के साथ एक विडियो भी है जिसमे लोग उपद्रव मचा रहे है और एक  bike वाले को पीटने की कोशिस कर रहे है, जिसमे कुछ लोग उसे बचाने की भी कोशिश कर रहे है, इस विडियो के द्वारा ये दावा किया जा रहा है की ये विडियो कर्णाटक का है और जब से कांग्रेस - जेडीएस की सरकार बनी है ऐसी घटना हो रही है
  

इस विडियो को 12 जून को पोस्ट किया गया था जिसे twitter, फेसबुक और whatsapp में भी काफी लोगों के द्वारा इसी मेसेज के साथ शेयर किया गया था

https://www.viralfakenews.info/2018/06/blog-post.html
image source: altnews


 सच्चाई ये है 

जब हमने इस विडियो की पड़ताल गूगल में different-different keywords के साथ की तो हमे इसकी सच्चाई का पता चल गया हमें इस विडियो से रिलेटेड खबर मिल गयी, इस खबर को Payoneer, Jansatta और Dainikjagran ने छापी थी जिसके अनुसार - 

BJYM के कार्यकर्ताओं ने रांची के डेली मार्केट के पास बीजेपी के चार वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं  के द्वारा मोटर-साइकिल रैली निकली गयी, जिसमे अपत्ति जनक नारे लगाये गए इसकी को लेकर कार्यकर्ताओं और वहां के लोकल दुकानदारों के बीच झड़प हो गयी, इस रिपोर्ट की पूरी खबर आप उपर दिए हुए लिंक में या निचे दिए गए इमेज में क्लिक करके पढ़ सकते है -.  

https://www.viralfakenews.info/2018/06/blog-post.html

पुरे भारत में fake न्यूज़ का एक जाल बन चूका है, ये कभी भी किसी को भी अपने शिकार में ले लेती है, अभी हाल ही में असम में fake whatsapp मेसेज की वजह से दो युवको को भीड़ ने बच्चा चोर के शख में मार डाला, एक का नाम नितोपाल दास जो पेशे से एक इंजिनियर था और एक अभिजीत नाथ पेशे से व्यापारी था, ये दोनों दोस्त असम घुमने गए थे, तभी इस झूठ का शिकार हो गए |

ऐसी कोई भी खबर को whatsapp या facebook में शेयर न करे जिसके बारे आप जानते न हो, क्यूंकि whatsapp, facebook में शेयर किया गया ज्यादातर खबर fake ही होता है |


Comments