![]() |
| video screenshot |
सोशल मीडिया में झूठ का अंबार लगा हुआ है, हम लोगों से अपील
करते हैं कि किसी भी तरह के वीडियो इमेज या कोई
आर्टिकल को उसकी सच्चाई जाने बिना शेयर मत करें,
अगर आपको उसकी सच्चाई जाननी है तो कम से कम उस
वीडियो से या उस कंटेंट से रिलेटेड उसके keywords को गूगल में
पर सर्च करके देखें काफी संभावना है की उसकी
सच्चाई आपको मिल जाएगी |
इसी तरह एक वीडियो जो सोशल मीडिया में काफी शेयर किया जा रहा है कुछ इन शब्दों के साथ-
“रामपुर मे आजम खान के भतीजे ने एक सिक्ख ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा, सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो, पर उन्होने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा…”
रामपुर मे आजम खान के भतीजे ने एक सिक्ख ट्रक चालक की पगड़ी उतार कर बेरहमी से पीटा ,— Suresh Lal Das (@SureshLalDas3) June 16, 2018
सिक्ख धर्म के चालक ने कहा जितना मारना है मार लो पर मेरे बाल ना खोलो, पर उन्होने बाल पकड़ कर घसीट घसीट कर मारा
इस वीडियो को इतना ज़्यादा शेयर करिये कि ये खबर न्यूज में हर चैनल दिखाने को मजबूर हो pic.twitter.com/jnTqdmsX0J
इस वीडियो में एक शख्स को बहुत बेरहमी से पीटा जा रहा, उनकी बड़ी-बड़ी बालों को पकड़ कर लोगों पीट रहे हैं और इस वीडियो के साथ यह संदेश भी देने की कोशिश की गई है की इस वीडियो को जितना हो सके उतना शेयर करें ताकि आरोपी पकड़ा जाए |
इस वीडियो को बहुत सारे ट्विटर अकाउंट और Facebook अकाउंट से अनेक तरह के शब्दों शब्दों के साथ शेयर किया गया आप स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं -|
![]() |
| image source: altnews |
इस वीडियो की सच्चाई
दरअसल यह वीडियो यूपी का नहीं असम का है, वीडियो असम के कामरूप डिस्ट्रिक्ट का है और ये घटना फरवरी 2018 की है | इस वीडियो में
दो लोगों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था उन पर आरोप लगाया गया था
की ये लोग बच्चों की अपहरण के लिए आए थे उन पर कुछ घरों में
चोरी और लूटपाट के भी आरोप थे इन दोनों व्यक्तियों को पीटा गया
उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया |
इस पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई जो सरासर गलत है|
दो लोगों को बुरी तरह से पीटा जा रहा था उन पर आरोप लगाया गया था
की ये लोग बच्चों की अपहरण के लिए आए थे उन पर कुछ घरों में
चोरी और लूटपाट के भी आरोप थे इन दोनों व्यक्तियों को पीटा गया
उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया |
इस पोस्ट के जरिए इस मुद्दे को धार्मिक रंग देने की कोशिश की गई जो सरासर गलत है|
इस खबर की सत्यता को akaalchannel के द्वारा बताई गयी आप विडियो में देख सकते है -
इसी खबर को News18 द्वारा भी संपदित किया गया था -
![]() |
| Image source: altnews |
इस तरह के कई सारे वीडियो पहले भी शेयर की गई है जिसका मकसद सिर्फ सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ना है, हम आप से यह अपील करते हैं कि इस तरह के वीडियोस को इसकी सच्चाई को जाने बिना शेयर ना करें इससे पहले भी कई बार अफवाहों के जरिए लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है | अभी हाल ही असम में बच्चा चोरी के सख में दो युवको को भीड़ के द्वारा मार दिया गया इसलिए अफवाहों पे ध्यान न दे |
लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब कर सकते हैं.



Comments
Post a Comment