स्विट्ज़रलैंड में फुटबॉल से संबंधित गुंडावाद को ब्रिटेन में रमजान के दौरान मुसलमानों द्वारा दंगों के रूप में फैलाया जा रहा है

एक विडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रही है, कुछ इन शब्दों के साथ -

"रमजान के दौरान बर्मिंघम में मुस्लिम हिंसा !!! वे सड़कों पर खाने के लिए सड़क बंद करना चाहते हैं"

ये मेसेज पूरी सोशल मीडिया में एक विडियो के साथ फैलाई जा रही है, जिसमे कुछ दंगाई लोगों और कारों पर हमला कर रहे है|
इसमें ये भी आरोप लगाया जा रहा है की ये सब बिर्मिंघम UK में हो रहा है, और मुस्लिम समुदाय के लोग रमजान के दौरान उपवास तोड़ने के लिए सड़क में खाना चाहते है, इसलिए सड़कों में किसी को आने जाने से रोक रहे है|
ये विडियो इस मेसेज के साथ youtube, twitter और facebook में शेयर की जा रही है |



सच्चाई क्या है 

दरअसल ये विडियो स्विट्ज़रलैंड के बेसिल शहर का है, 19 मई 2018 को Basel फुटबॉल क्लब और Lucrene फुटबॉल क्लब के बिच हिंसक झड़प हुई थी, रिपोर्ट के अनुसार इस हिंसा में 90 लोग शामिल थे, और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया |
इस हिंसा को स्विट्ज़रलैंड की मीडिया ने अच्छी तरह से कवर किया था, आप लिंक में क्लिक कर के देख सकते है, और आप इसे गूगल ट्रांसलेट की मदद से पढ़ भी सकते है|

www.viralfakenews.info
Bezonline गूगल के द्वारा ट्रांसलेट किया गया पेज


इस विडियो को अलग अलग टाइटल के साथ शेयर किया जा रहा है, और इसे ब्राज़ील के एक youtube  चैनल RedeBrasil.NET अपलोड किया था, जिसमे ये दावा किया गया की ये विडियो ब्राज़ील का है|

भारत में इसे सबसे ज्यादा शेयर किया गया, किसी एक विशेष समुदाय को टारगेट करते हुए, आप इन Screenshots में देख सकते है|

image source altnews

तो आपने देखा की किस तरह से अफवाह बाजो के द्वारा एक विडियो को शेयर किया गया ताकि लोगों में एक विशेष समुदाय के प्रति नफरत फैलाया जा सके |



दोस्तों fake न्यूज़ इस देश में पूरी तरह से अपनी पैर जमा चूका है, आप इनके प्रति सजग रहिये और इन्हें शेयर होने से रोकिये, इस फर्जी खबर के विरुद्ध लड़ाई में हमारा साथ दीजिये हमारे Facbook पेज को FOLLOW और LIKE करिए और हमारा साथ दीजिये |

Comments