Shankhnaad ये एक फेसबुक पेज है, और इसकी एक वेबसाइट भी है, जो सिर्फ झूटी और नफरत भरी न्यूज़ फैलाती है | इसने अपने फेसबुक पेज में इस फोटो को शेयर किया इस दावे के साथ -
"शर्मनाक: बूढी हिन्दू महिला पर क्रूरता पूर्वक हमला किया गया, सेक्युलर केरल में मूर्ति और मंदिर मुसलमानों ने तोड़े | बॉलीवुड चुप क्यूँ है? #****#islam"
"शर्मनाक: बूढी हिन्दू महिला पर क्रूरता पूर्वक हमला किया गया, सेक्युलर केरल में मूर्ति और मंदिर मुसलमानों ने तोड़े | बॉलीवुड चुप क्यूँ है? #****#islam"
आप Shankhnaad के इस पेज को देख सकते है, जो ज्यादातर झूट और नफरत ही पोस्ट करती है -
इसी तरह का एक और पोस्ट परेश रावल के फर्जी अकाउंट @Thebabubhaiya से पोस्ट किया गया था |
सच्चाई ये है
दरअसल ये फोटो सात महीने पुरानी है इसे अक्टूबर 2017 में एक बंगलादेशी फेसबुक पेज Suptodisha ने पोस्ट किया था |
इस फेसबुक पोस्ट के अनुसार ये घटना बांग्लादेश के चिटगांव जिले में हुई थी, इस पोस्ट के साथ बंगला में कुछ लिखा था जिसका मतलब ये होता है -
"এই মহিলাটি চট্টগ্রাম জেলাধীন বাঁশখালি থানার অন্তর্গত উত্তর জলদী গ্রামের
স্থায়ী বাসিন্দা নাম পঞ্চবালা কর্মকার। অসহায় ও গরিব বৃদ্ধা মহিলাটিকে
পার্শ্ববর্তি প্রভাবশালী প্রতিবেশী প্রদীপ ঘোষ ও তার ছেলে বিশ্বজিত ঘোষ
পূর্ব পরিকল্পিত ভাবে বেধড়ক পিটিয়ে আহত করেছে । যার ফলে তার অবস্থা আশংকা
জনক ।তাহাকে চিকিত্সা করানো এবং সেবা করার কোনও লোক নেই সবাই দয়া করে
শেয়ার করুন"
हिंदी में
"यह महिला पंचाबाला कर्माकर, चिटगांव जिले के बनसखली पुलिस स्टेशन के तहत जालदी गांव की निवासी है। इस गरीब और बेसहारा महिला को उसके दबंग पड़ोसी प्रदीप घोष और उसके लड़के विश्वजीत ने पहले से योजना बनाकर बुरी तरह पीटा। उसकी हालत अभी खतरे में है। उसकी देखभाल या उसका इलाज करने वाला कोई नहीं है। कृपया इसे शेयर करें।"
सबूत के लिए आप ये फेसबुक पेज आप देख सकते है
दोस्तों ये थी, इस पूरी फर्जी खबर की असलियत सिर्फ कुछ पैसे के लिए इस तरह हरकत की जा रही है, हमारी आपसे विनती है, किसी भी फोटो या मेसेज को बिना सच्चाई जाने शेयर न करे और Shankhnaad जैसी फेसबुक पेज को फॉलो न करे और हो सके तो एक रिपोर्ट करे |
Source : altnews.in
Source: thequint.com
सच्चाई को शेयर करने में हमारी मदद करे ताकि लोग गुमराह होने से बचे |


Comments
Post a Comment