कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है, झूठी खबर एक विडियो के साथ वायरल

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Youth-Attacked-With-Lethal-Weapons-By-A-Gang-In-Adugodi-shared-as-hindu-attacked-by-karnataka-govt.html
image source altnews
भारत में फर्जी खबर ने अपने पंख पसार लिए है, लोग झूठी खबरों को बिना सच्चाई जाने शेयर कर देता है, एक ऐसी ही खबर सोशल मीडिया में वायरल की जा रही है, जिसमे दावा किया जा रहा है की कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है कुछ इस तरह के शब्दों के साथ -
"कर्नाटक में हिन्दू कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा रहा है...केंद्र मौन क्यों ???"
इस तरह के शब्दों के साथ एक विडियो सोशल मीडिया में बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमे चार लोग एक व्यक्ति को बुरी तरह से रोड, डंडो और तलवार से हमला कर रहे है, और वो व्यक्ति खून से लत-पत अपने जान की भीख मांग रहा रहा है |
इस विडियो को इन शब्दों के साथ फेसबुक के दो पेज ग्रेट नरेन्द्र मोदी

https://www.viralfakenews.info/2018/06/Youth-Attacked-With-Lethal-Weapons-By-A-Gang-In-Adugodi-shared-as-hindu-attacked-by-karnataka-govt.html
image source altnews

और Krantikaari के द्वारा 9 जून 2018 को पोस्ट किया गया जिनके डेढ़ लाख से ज्यादा फोल्लोवर्स है, आप इन पेजों को फेसबुक में जा कर देख सकते है, उनकी screenshots आप देख सकते है, आप लिंक और screenshot में क्लिक कर के देख सकते है |
https://www.viralfakenews.info/2018/06/Youth-Attacked-With-Lethal-Weapons-By-A-Gang-In-Adugodi-shared-as-hindu-attacked-by-karnataka-govt.html
image source altnews
क्या है सच्चाई
दरअसल ये पूरी घटना 4 जून 2018 की बैंगलोर के अडूगोडी इलाके की है, इस पूरी खबर को वहां की लोकल न्यूज़ चैनल news18 kannada और Btv के द्वारा अच्छी तरह से प्रकाशित की गयी जिसके अनुसार - मुख्य अपराधी कीर्ति का विवाह सूर्य की बहन से हुआ था, सूर्य ने अपने दोस्त मनोज को ये सूचित करके बताया की कीर्ति हमारी बहन को परेशान करता है, तो मनोज ने कीर्ति से मुलाक़ात की और चेतावनी दी की सूर्य की बहन को परेशान न करे, फिर अगले दिन कीर्ति ने अपने आठ साथियों के साथ डंडे और तलवारों से लेस होकर आया और मनोज को बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी |
दोस्तों को सच्चाई को सामने लाने में हमारी मदद करे और इसे जितना हो सके शेयर करे और हमें फॉलो करना न भूले

Comments